कोरोना वायरस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्र. कोरोना वायरस बीमारी 2019 (कोविड-19) क्या है?
उ.कोरोना वायरस बीमारी 2019 कोरोना वायरस की एक नई नस्ल है जिसकी पहचान सबसे पहले चीन के हुबेई प्रांत के वुहान में की गई थी।
नए वायरस के अपडेट किए गए रोग-विषयक और महामारी विज्ञान संबंधी विशेषताओं के अनुसार नया कोरोना वायरस कई कोरोना वायरस से मिलता जुलता ही माना जाता है जो आमतौर पर जानवरों से इंसानों में संक्रमित होता है। हालाँकि, यह रिपोर्ट किया गया है कि इस संक्रमण से पीड़ित ज़्यादातर लोगों मेंसौम्य से लेकर मध्यम दर्जे के लक्षणों वाले बीमारी के दौर के साथयह नया वायरस इंसानों से इंसानों में फैलता रहा है। फिर भी,दीर्घकालीन बीमारियों और कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता से पीड़ित लोगों में गंभीर लक्षण और समस्याएँ आ सकती हैं, या फिर उनकी मौत भी हो सकती है।
वर्तमान में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए कोई भी टीका (वैक्सीन) उपलब्ध नहीं है। भले ही कोई विशिष्ट वायरसरोधी उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लक्षणों को दूर करने के लिए चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाती है।
प्र. कोरोनावायरस बीमारी 2019 (कोविड-19) का संक्रमण किस तरह होता है?
उ. कोविड-19 एक श्वसन संबंधी वायरस है जो प्रमुख रुप से संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आने से, एक व्यक्ति द्वारा उत्पन्न श्वसन की छोटी बूंदों, उदाहरण के लिए जब कोई खाँसता या छींकता है, या लार के छीटों या नाक से निकले बलगम के ज़रिए फैलता है।
यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति श्वसन संबंधी साफ सफ़ाई का अच्छी तरह पालन करे। उदाहरण के लिए, कोहनी का इस्तेमाल करते हुए छींकें या खाँसें, या टिशु का उपयोग करें और इस्तेमाल के बाद इसे तुरंत बंद कचरे के डिब्बे में डाल दें। यह भी बेहद महत्वपूर्ण हैं कि लोग नियमित रुप से अल्कोहोल आधारित सॉल्यूशन से हाथ साफ करें या साबून और पानी से कम से कम 20
सेंकड तक हाथ धोएँ।
प्र.कोरोनावायरस बीमारी 2019 (कोविड-19)
के संकेत और लक्षण क्या हैं?
उ. कोविड-19 के सामान्य लक्षणों में बुखार, खाँसी, साँस फूलना या साँस लेने में तकलीफ शामिल है। जैसे जैसे वायरस ज़्यादा गंभीर होता जाता है, संक्रमण के कारण निमोनिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी विफल होने जैसी समस्याएँ आ सकती है और जान भी जा सकती है।
प्र. बुखार या सामान्य सर्दी के साथ कोरोनावायरस बीमारी 2019 (कोविड-19) की तुलना किस तरह की जा सकती ?
उ. कोविड-19, फ्लू या सर्दी से पीड़ित लोगों में बुखार, खाँसी या बहती नाक जैसे समान श्वसन संबंधी लक्षण विशिष्ट रुप से विकसित होते हैं। भले ही कई लक्षण समान हों, लेकिन ये अलग अलग वायरस के कारण होते हैं। इन समानताओं के कारण केवल लक्षणों के आधार पर बीमारी की पहचान करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए यदि किसी को कोविड-19 का संक्रमण हुआ है तो इसकी पुष्टि करने के लिए लेबोरेटरी में जाँच किया जाना आवश्यक है।
प्र.कोरोनावायरस बीमारी 2019 (कोविड-19) से स्वयं को सुरक्षित करने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?
उ.सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों को कोरोनावायरस बीमारी 2019 (कोविड-19) से बचाने के लिए उन्हें निम्नलिखित उपाय करने की सलाह देता है.
✓घर पर ही रहें और जब तक आवश्यक न हो बाहर ना जाएँ।
✓हर वक्त दूसरों से कम से कम 2 मीटर का अंतर रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करें।
✓मास्क पहनें, यदि आवश्यक चीज़ों के लिए आपको ✓सुपरमार्केट जैसी सार्वजनिक जगह में जाने की ज़रुरत पड़े।
✓आपके हाथ नियमित रुप से साबून और पानी के साथ या अल्कोहोल आधारित हैंड सैनिटायज़र से कम से कम 20 सेकंड तक साफ करें।
✓आपकी आँखें, नाक और मुँह को स्पर्श करने से बचें।

टिप्पणियाँ

New Posts

Chapter – 1 कम्प्यूटर सामान्य परिचय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उसके उत्तर ।

Chapter–6 डिजाइन टूल्स और प्रोग्रामिंग भाषा ( Design tools and Programming Language )

Chapter –7 डाटा प्रतिनिधित्व और संख्या पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उसके उत्तर ( Questions and their answer related to Data Representative and Number System )

मुगल साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Computer GK

Chapter – 2 कम्प्यूटर का विकास ( Development of Computer ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उसके उत्तर ।

Computer Full Form