Chapter–6 डिजाइन टूल्स और प्रोग्रामिंग भाषा ( Design tools and Programming Language )
डिजाइन टूल्स तथा प्रोग्रामिंग भाषाएँ (Design Tools and Programming Languages) 1. डिजाइन टूल्स (Design Tools) किसी प्रोग्राम को लिखने से पहले उसके अर्न्तगत होने वाले इनपुट, आउटपुट, डेटा के प्रवाह तथा लॉजीक का निर्धारण करना होता है। इसके लिए हमें डिजाइन टुल्स की आवश्यकता होती है। ये डिजाइन टुल्स निम्नलिखित है : डी एफ डी DFD-Data Flow Diagram- DFD किसी प्रोसेस या सिस्टम में डेटा के प्रवाह का चित्रात्मक प्रदर्शन है। इसमें सिस्टम में कंट्रोल का प्रवाह न दिखाकर डेटा का प्रवाह को चित्रित करते हैं। DFD बनाने के लिए कुछ चित्रों और संकेतकों (Symbols and Notations) का उपयोग होता है। ये संकेतक निम्नलिखित है। डेटा फ्लो (Data Flow) : इसे तीर के चिन्ह वाली रेखा से प्रदर्शित करते हैं। यह सिस्टम में डेटा के प्रवाह की दिशा बताता है। प्रक्रिया (Process): यह आने वाली डेटा के प्रवाह (incoming data flow) को जानेे वाली डेटा के प्रवाह (outgoing data flow) में बदल देता है। इसके अन्दर प्रोसेस के निर्देश होते हैं। निर्णय (Decision) : यह लॉजिकल प्रक्रिया को प्रदर्शित करता है जिसका परिणाम हां (yes) या न...